बुलंदशहर, फरवरी 9 -- नगर निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेर उसे प्रताड़ित करने तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 29 मार्च 2022 को मोदीनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे यह कहकर परेशान करने लगे कि अगर वह दहेज में 5 लाख व कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। ससुराल वालों ने उसे धमकी दी कि दहेज की उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उसके पति से तलाक दिलवा देंगे तथ उसकी दूसरी जगह शादी कराएंगे। इस बीच मायके वालों ने ससुराल वालों को कुछ रूपये दे दिया। परंतु उसके बाद ससुराल पक्ष के ...