हरदोई, फरवरी 14 -- सुरसा। मलिहामऊ गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त 10 लाख दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही पति दुर्गेश उर्फ सौरभ सहित ससुरालजन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 3 फरवरी को मारपीट कर जेवर व सामान छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शेष जांचकर अग्रिम कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...