बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता दहेज में वैगनआर न देने पर ससुरालवालों को मां नहीं बनने दिया। आरोप है कि उसका तीन बार जबरन गर्भपात कराया। ससुर ने कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत की तो पति बोला पिता जैसे कहें वैसा करो। पति व सास-ससुर ने युवती मारापीटा और जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह मायके आ गई और पुलिस को तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर एक माह बाद रिपोर्ट लिखी गई है। कोतवाली नगर के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले महोबा के सुकौरा गांव में राजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बैगन आर की मांग करने लगे। उसने पिता से कहा तो उन्होंने कार देने में असमर्थता जताई। पिता ने रिश्तेदारों को लेकर ससुराल में पंचायत लगाई, पर दहेजलोभी ससुराल वाले अपनी जिद पर ...