बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति ने विवाहिता की पिटाई कर तीन तलाक दे कर घर से भगा दिया। पीड़ित महिला ने पति, ससुर समेत अन्य ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी। थाना बदोरसराय के ग्राम किन्तूर निवासी असलम की पुत्री नगमा ने बताया कि उसकी शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दशहरबाग निवासी रशीद के पुत्र हसीब के साथ हुई थी। दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति हसीब, ससुर रशीद, सास व अन्य ससुराल वाले उसकी पिटाई करते थे। पन्द्रह दिन पहले पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। इसके बाद पति हसीब ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.