सासाराम, जून 3 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। ससुराल से दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नाराज पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। यही नहीं उस पर गर्म दाल फेंक कर जानलेवा हमला किया। उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता किसी तरह नैहर चांदी पहुंची व परिजनों को दुखड़ा सुनाई। मामले की सूचना थाने को दी गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चांदी निवासी भगवान राम की पत्नी ने प्राथमिकी में कही है कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2013 में तिलौथू थाना क्षेत्र के सनौरा निवासी ललन राम के पुत्र कमलेश राम के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक व धंधा के लिए एक लाख रुपए की मांग करते हुए बेटी अंजलि कुमारी के साथ आए दिन मारपीट करते थे। मेरी बेटी सबकुछ सहती रही। पति कमलेश राम अपने मौसा के गांव अकोढ़ीगोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.