सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा इलाके में एक विवाहिता को दहेज में बाइक, 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। पति ने मायके छोड़ने के बहाने बाइक से ले जाकर रास्ते में छोड़ दिया। पीड़िता किसी तरह मायके वालों को सूचना देकर घर पहुंची। उसने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कमलापुर के नरसिंहपुर गांव की सोनी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मछरेहटा के सकरारा निवासी सरवन से उसकी एक साल पूर्व शादी हुई थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि उसका पति, सास रानी देवी, ससुर रामपाल, अमरपाल आदि ससुरालीजन उससे बाइक, कूलर, फ्रिज व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने यह दहेज लाने से इंकार कर दिया तो उसकी जमकर पिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.