बाराबंकी, मार्च 26 -- बाराबंकी। शहर कोतवाली के कोठीडीह निवासी दीपशिखा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा कि उसका विवाह बीडीडी लखनऊ निवासी अंजनी कुमार के साथ वर्ष 2021 में विवाह हुआ था। ससुराल पहुंचने पर पति अंजनी समेत ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। इसे लेकर प्रताड़ित करने लगे। वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करा दिया। दूसरी बार गर्भवती हुई तो वह मायके आकर बाराबंकी के अस्पताल में भर्ती हुई। इसके बाद ससुराल वाले अस्पताल आए और वहां दहेज को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगे। 15 जुलाई को दहेज की मांग को लेकर पति, सास, जेठ, जेठानी, ननद और जेठ के लड़के ने मिलकर मारापीटा। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी और भाई के साथ मायके आ गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति अंजनी के साथ सास कलावती, अनिल कुमार, अंजू, यशवर्धन, दीप्ती, आरती...