अमरोहा, जनवरी 8 -- दहेज में पांच लाख रुपये और ऑल्टो कार की मांग पूरी नहीं कराने पर मारपीट करने के बाद विवाहिता को बेटी के साथ घर से निकाल दिया गया। बेटे को रोकने वाले आरोपियों ने मायके आकर भी मारपीट की। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला कुआं निवासी चंद्रपाल सिंह ने सात साल पहले अपनी बेटी शशि की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नगलिया टोकरा पट्टी के रहने वाले करन से की थी। हैसियत के मुताबिक शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही शशि को ससुराल में कम दहेज लाने के ताने देकर परेशान किया जाता था। आरोपी मायके से पांच लाख रुपये और कार दिलाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। विवाद के बीच कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.