हापुड़, नवम्बर 28 -- क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि उसकी शादी तीन फरवरी 2025 को जनपद बुलंदशहर थाना औरंगाबाद के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। मायके पक्ष ने शादी में हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। शादी में दिए गए दान दहेज को लेकर जेठ, जेठानी समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए और दो लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका जेठ आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि 17 सितंबर को उसके पति, जेठ औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.