बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति अपनी मासूम बच्ची व पत्नी को मुंबई में छोड़कर भाग आया। वह किसी तरह घर पहुंची तो यहा उसकी जमकर पिटाई की और घर से निकाल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति व सास ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। मरका थाने के इंगुवामऊ गांव निवासी नीतू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह मई 2017 में महेंद्र सिंह पुत्र उग्रसेन निवासी उदयपुर (फतेहपुर) के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज का ताना देने लगे। पति ने घर बनवाने के लिए दो लाख रुपये अतिरिक्त लाने को कहा। साथ में मुंबई लिवा गया और जबरन काम का दबाव डाला। उसने एक कंपनी में नौकरी की। बीच में वह मुंबई छोड़कर चोरी से घर आ गया। तीन वर्षीय बच्ची के साथ वह मुंबई में रह गई। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.