रुडकी, फरवरी 2 -- ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपए की मांग करते हुए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर कुकर्म करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक फरवरी 2024 को अजय निवासी शिकारपुर लंढोरा के साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत की थी। आरोप है कि अजय पहले से ही शादीशुदा था। इसकी जानकारी अजय व उसके परिवार द्वारा उनसे नहीं बताई गई। 30 अक्तूबर 2024 को उसकी पहली पत्नी भी घर पर आ गई। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपए की मांग शुरू कर दी और गाली गलौज मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति पर कुकर्म करने का भी आरोप लगाया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.