मेरठ, जून 28 -- दहेज में दी लाखों की दुकान को लेकर ससुराल-मायके पक्ष में पंचायत के बीच फायरिंग हो गई। श्यामनगर में शुक्रवार रात यह वारदात हुई। दुल्हन के परिजन इस दुकान को वापस चाहते हैं, ससुराल पक्ष ने लौटाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। आस मोहम्मद निवासी श्यामनगर ने बेटी का निकाह पांच साल पहले जैद निवासी श्यामनगर से किया था। आबूलेन पर एक दुकान दहेज में जैद को दी थी। जैद ने इस दुकान को किराये पर दिया है। युवती के परिजन इस दुकान में अपने कारोबार के लिए वापस मांग रहे हैं। जैद ने दुकान वापस करने से इंकार कर दिया था। विवाद के निपटाने को श्यामनगर में पंचायत शुक्रवार रात हो रही थी। विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई। दोनों पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगा तहरीर दी है। सीओ कोतवाली ने बताया पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...