मुरादाबाद, फरवरी 15 -- दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की शादी वर्ष 2025 में रामपुर जनपद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला का उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 11 फरवरी को उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। मामले में थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिप...