संतकबीरनगर, दिसम्बर 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सगाई के बाद दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर लड़के वाले ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित पिता ने गुरुवार को कोतवाली खलीलाबाद में बस्ती के रुधौली क्षेत्र के रहने वाले दंपति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र देवापार गांव के रहने वाले विनोद कुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत चौधरी का आरोप है कि विपक्षीगण विजय कुमार, महेंद्र चौधरी, गायत्री देवी पत्नी महेन्द्र चौधरी, संजय चौधरी पुत्र महेन्द्र चौधरी, सुशीला देवी पत्नी संजय चौधरी निवासी भीटी कला थाना-रुधौली जिला बस्ती के निवासी हैं। उसकी लड़की सुधा चौधरी की शादी के लिए विपक्षी विजय कुमार के साथ ओंकार चौधरी के माध्यम से वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.