हरिद्वार, नवम्बर 2 -- कनखल क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में क्रेटा कार की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने यूपी पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने उसे कार लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया था। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक कनखल आरके मिशन रोड निवासी पल्लवी ने शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर निवासी टिकल कुमार से हुई थी, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। विवाह में लाखों रुपये, फर्नीचर और सोने-चांदी के जेवर देने का दावा किया गया है। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.