अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नगला मौलवी पर दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने महिला संग मारपीट कर घर से निकाल दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगला मौलवी निवासी पूजा की शादी सात साल पहले रामनगर निवासी रोहित से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। आरोप है कि पीड़िता थाने पहंुची तो पुलिस कर्मियों ने पारिवारिक विवाद बताकर टरका दिया। न्याय न मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब अदालत के आदेश पर आरोपी पति रोहित,सास मनोरमा,ललितेश,अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ...