पीलीभीत, मई 11 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सरैनी तिकुनिया गांव निवासी सरस्वती देवी ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसकी शादी 17 नवंबर 2024 को बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के भूड़ा बहादुरपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही उसके पति सर्वेश कुमार, देवर वीरेंद्र कुमार, पूजा देवी, सास छम्मो देवी, ससुर मोतीराम, ननद सोमवती निवासी ग्राम मुड़िया नवीबक्श थाना बहेड़ी कम दहेज की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 27 फरवरी 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.