बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता दहेज में चारपहिया वाहन न देने पर ससुरालीजनों ने युवती को एक वर्ष भी ढंग से नहीं रखा। उसे मारपीटकर सारे जेवर छीन लिए और घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पैलानी थाने के खप्टिहाकलां गांव निवासी शंकर सिंह की बेटी रीना सिंह ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष फरवरी माह में हरदौली घाट रोड विराट नगर में हुई थी। पिता ने दहेज में 20 लाख खर्च किए। इसके बाद भी ससुरालवालों का जी नहीं भरा। सास-सास ससुर व पति उस पर पिता से बात कर दहेज में कार देने का दबाव बनाते रहे। मना करने पर उसको लगातार प्रताड़ित किया गया। 24 जुलाई 2025 को उसके सारे जेवर आदि छीन लिए और घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रह रही है। महिला थाना में तहरीर दी और थानाध्यक्ष ने समझौता कराया, पर पति ने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.