बागपत, सितम्बर 7 -- ससुरालियों ने दहेज में स्वीफ्ट कार न मिलने पर विवाहिता की धारदार हथियारों से पिटाई की। उसका पैर भी तोड़ दिया। इसके बाद लहूलुहान विवाहिता को कार में डालकर मायके छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अमजद ने बताया कि उसकी बहन रुक्सार का निकाह लगभग 12 वर्ष पूर्व ईशा निवासी रसखेडा, थाना समालखा, जनपद सोनीपत के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताडित करने लगे। बताया कि बहन के ससुरालिए दहेज में स्वीफ्ट कार मांग रहे थे। बेटी का शोषण होता देख पिता फजरू का भी मानसिक अवसाद में रहने के कारण इंतेकाल हो गया। अब ससुरालवालों ने उसका पैर तोड डाला और कार से निवाडा ईदगाह के पास फैंककर फरार हो गए। जिसके बाद रू...