अमरोहा, जून 24 -- दहेज में कार नहीं देने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्तेदारों को इकट्ठा कर पंचायत की गई लेकिन उसमें भी लड़के पक्ष के लोग नहीं माने। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से दो जून को तय हुई थी। शादी की तारीख नवंबर माह में रखी गई है। आरोप है कि बीते कुछ दिन से लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में कार देने की डिमांड शुरू कर दी। लड़की पक्ष के लोगों ने कार से देने से मना कर दिया। जिस पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों के माध्यम से बात कराई गई तो लड़के पक्ष ने शादी नहीं करने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.