हापुड़, फरवरी 16 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी विवाहिता के साथ उसके ननदोई ने अश्लीलता की। शिकायत पर ननदोई के खिलाफ कार्रवाई के बजाए पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। काफी समय से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करते आ रहे हैं। मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास भी किया गया और घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 दिसंबर 2023 को उसका निकाह जिला गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी शहजाद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज में कार व रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी ने होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.