रांची, फरवरी 15 -- रांची। इरबा स्थित बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को दहेज प्रथा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। स्कूल की फाउंडर सह प्राचार्या एजे अंसारी ने इस प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही इसे जड़ से मिटाया जा सकता है। मुख्य वक्ता मानवाधिकार अधिवक्ता हम्माद अहमद अंसारी ने दहेज को समाज पर कलंक बताया और शिक्षण संस्थानों से निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. शहंशाह आलम, अनवार अहमद और बिल्किस जहां समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...