चित्रकूट, फरवरी 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे पति को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। गिरफ्तार पति को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया है। बीते 29 मई 2025 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर पूनम साहू पुत्री कमला प्रसाद निवासी गोसाईं पुरवा मजरा पराको थाना राजापुर ने तहरीर देकर पति रामबाबू साहू, ससुर श्यामलाल साहू, जेठ मोहनलाल, जेठानी सारिका निवासी गोखिया रोड कस्बा अतर्रा जनपद बांदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता पूनम साहू का आरोप है कि पति व ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे है। ससुरालीजनों ने उसे 23 अक्टूबर 202...