फतेहपुर, नवम्बर 15 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी राजेश कुमार निषाद की बहन पूजा देवी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पूजा की शादी 23 मई 2019 को कानपुर नगर के नरवल क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी जयचंद्र निषाद से हुई थी। शादी के बाद से ही पति जयचंद्र, सास विमला, जेठ प्रभुदयाल और जेठानी लक्ष्मी देवी एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित व मारपीट करते थे। अत्याचार से तंग आकर विवाहिता ने 17 अगस्त को एसिड पी लिया था, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में हैलेट अस्पताल ले गए। छह दिन इलाज चलने के बाद शनिवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां किशोरी देवी और बहन सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर...