पीलीभीत, मार्च 23 -- थाना गजरौला क्षेत्र के माला कॉलोनी निवासी पलक सरकार ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह दो साल पूर्व लखीमपुर जिले के मेघा कॉलोनी निवासी बादल मंडल पुत्र विश्वजीत मंडल के साथ हुआ था। दहेज को लेकर उसकी दो सास आदर मंडल और गीता देवी,जेठ विपिन मंडल,देवर वंदन मंडल उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसे सात माह के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.