चाईबासा, जनवरी 21 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना अंतर्गत मधु बाजार निवासी सीता कुमारी ने अपने पति समेत जेठ और जेठानी के खिलाफ 5 लाख रुपये दहेज मांगने, प्रताड़ित करने और धोखे में रखकर दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कराया है। सदर थाना में 19 जनवरी 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि सीता की शादी 15 जुलाई 2024 को मास्टर कॉलोनी घघका, वर्धवान बंगाल निवासी सुभाष प्रसाद के साथ चाईबासा के सिद्धेश्वर मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि सुभाष प्रसाद पहले से शादीशुदा है। वह एक लड़की से कोर्ट मैरेज कर रखा है। पति, उसके बड़े भाई संजय प्रसाद और जेठानी रीता कुमारी द्वारा हमेशा मारपीट और प्रताड़ित किया जाता रहा है। हमेशा पैसो की मांग की जाती रही। 29 नवंबर 24 को पति द्वारा एक लाख रुपये की मांग की गई। सीता के पिता ने गोगल पे के माध्यम से ...