पाकुड़, फरवरी 4 -- महेशपुर। एक संवाददातामुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवादिनी साजिदा खातुन गदरपाड़ा गांव निवासिनी द्वारा दायर शिकायत वाद संख्या 343/23 पर न्यायालय के आदेश पर थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिवादिनी ने न्यायालय में पश्चिम बंगाल के कालिकापुर गांव निवासी मो. मिलन शेख, केताबुल शेख, सीलोन शेख, आसारुल शेख, मुंजेला बीबी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिवादिनी के द्वारा न्यायालय में दायर शिकायत वाद पर न्यायालय के आदेश पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 17/24 दर्ज की गई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...