कटिहार, फरवरी 7 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पंचायत अंतर्गत एक गांव की एक महिला ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दहेज अधिनियम के तहत चार लोगों पर मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि 11 वर्ष पूर्व गांव में ही शादी हुई थी। पांच साल का एक लड़का भी है। पति सहित ससुराल वालों द्वारा दो लाख की मांग की जा रही है। गुरूवार को मारपीट कर घर से भगा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.