जौनपुर, सितम्बर 17 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समसपुर पनियरियां गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका नंदिनी के ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार सुबह उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समसपुर पनियरिया निवासी विजय के पुत्र पवन की शादी 10 जून को खानपट्टी मोहल्ला निवासी रमाकांत उर्फ छंगन की पुत्री नंदिनी से हुई थी। सोमवार को नंदिनी विदा होकर मायके से वापस ससुराल आई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित ससुर विजय कुमार बिंद और सास लल्ली देवी को उनके घर से गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.