पलामू, अक्टूबर 10 -- मेदिनीनगर। दहेज प्रताड़ना के मामले में मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस ने पीड़िता के पति और देवर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। सदर थाना क्षेत्र की पूजा कुमारी ने पति धर्मेंद्र कुमार सिंह और देवर सुरेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। महिला का आरोप है कि 2024 में शादी के महज 10 दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि दोनों आरोपी सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव के रहनेवाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.