जमशेदपुर, जुलाई 4 -- आजादनगर थाना क्षेत्र की विवाहिता की ओर से ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। इसमें लड़का पक्ष की बात भी सुनी जाएगी। मामले की जांच डीएसपी भी करेंगे। पीड़िता की शादी 27 फरवरी 2023 को मऊभंडार निवासी एजाज अहमद से हुई थी। शादी में वधू पक्ष की ओर से नकद, आभूषण और घरेलू सामान दिए गए थे, बावजूद इसके विवाह के कुछ ही दिन बाद ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। गर्भावस्था के दौरान भी उसे काम करने के लिए मजबूर किया गया और मानसिक यातनाएं दी जाती रहीं। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2023 में बेटी के जन्म के बाद दबाव और बढ़ गया। बच्ची के खर्च के लिए मायके से पैसे मंगवाने को लेकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अंततः 10 जून 2024 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.