बदायूं, फरवरी 12 -- बिनावर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता चंद्रावती के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर थाने में देकर न्याय की मांग की है। क्षेत्र के गांव चन्दौरा की रहने वाली विवाहिता चंद्रावती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी एक साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से बरेली के थाना कैंन्ट क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल के अन्य लोग शादी में कम दहेज देने का ताना मारते हुए पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। इसके बाद 10 फरवरी को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस...