गंगापार, अप्रैल 18 -- उतरांव थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की एक विवाहिता को दहेज में एक लाख नकद व सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया। विवाहिता ने शुक्रवार को पिता के साथ थाना उतरांव पहुंच कर पति समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उतरांव थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी चिंतामणि सिंह ने बेटी सुनीता देवी की शादी वर्ष 2023 में हंडिया थाना क्षेत्र के ब्यूर गांव में की थी। पिता ने बेटी की शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे।आरोप है कि दहेज में 1 लाख नगद एवं सोने की जंजीर की और मांग कर रहे थे। विवाहित के इनकार करने पर शादी के एक हफ्ते बाद से ही ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।गाली ग...