अररिया, मई 18 -- शुक्रवार देर रात कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा वार्ड आठ की घटना घटना के बाद सभी परिजन घर छोड़कर फरार, घरों में लटका है ताला, दरबाजे पर पसरा सन्नाटा कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की देर रात दहेज लोभी ससुराल वालों ने 24 वर्षीया विवाहिता ही पहले हत्या की फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से रात के अंधेरे में ही शव को जला दिया। इसके बाद मृतका के डेढ़ वर्षीया बच्ची के साथ परिजन फरार हो गये। मृतका प्रियंका कमलदाहा वार्ड आठ निवासी बंटी यादव की पत्नी थी। प्रियंका का मायके अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या 15 है। वह गैयारी के मुन्ना कुमार यादव की बेटी थी। इधर सूचना पर देर रात ही कुर्साकांटा पुलिस सदलबल कमलदाहा घटना स्थल पर पहुंची तो वहां से न तो शव बरामद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.