फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- मोहम्मदाबाद। दहेज को लेकर महिला को पीटा गया और कमरे में बंद कर दिया गया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। एक महिला की शादी 2021 में हुयी थी। इसमें दान दहेज भी दिया गया था। महिला का आरोप है कि ससुरालीजनों ने गहने ले लिये। उसके अपने 25 हजार रुपये भी छीन लिये। महिला ने प्रताड़ित करने का आरेाप जड़ा। अब पुलिस इसमेंं जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...