सीतामढ़ी, मार्च 19 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के हरपुर पीपरा गांव में एक पति द्वारा दहेज को लेकर पत्नी को प्रताड़ित कर गाली-गलौज मारपीट की गयी। जिसमें पत्नी आरती कुमारी जख्मी हो गयी। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुप्पी में कराया जा रहा है। धटना के सम्बन्ध में पीड़ीता आरती कुमारी के लिखित आवेदन पर सुप्पी थाना में मंगलवार को दहेज अधिनियम के अर्न्तगत एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें थाना क्षेत्र के हरपुर पीपरा गांव निवासी रवि प्रसाद को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि त्वरित कारवाई करते हुए हरपुर पीपरा गांव में छापेमारी कर आरोपित रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.