कौशाम्बी, जनवरी 16 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाना क्षेत्र के चपहुंआ गांव में ब्याही रंजना ने खुदकुशी नहीं की थी। आरोप है कि दहेज की खातिर हत्या के बाद उसका शव फंदे पर लटकाया गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर दोनों का चालान कर दिया है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी बृजेंद्र कुमार पुत्र रामलाल ने बताया कि उसकी बहन 24 वर्षीय रंजना देवी की शादी चपहुंआ के रहने वाले दिलीप कुमार से हुई थी। दंपती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन बताया जा रहा है। रंजना की दो साल की एक बच्ची है। परिजनों के मुताबिक वह करीब 20 दिन पहले ही अपने ससुराल गई थी। ससुराल में बुधवार की शाम उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। शुरूआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.