अररिया, नवम्बर 14 -- पलासी, एक संवाददाता दहेज के रूप में पांच लाख व एक बुलेट बाइक नहीं मिलने पर प्रखंड के धनगामा गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बावत पीड़िता हीना खातून ने पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। शादी के समय उनके माता-पिता उपहार के रूप में बाइक, नगदी तीन लाख रूपया व चांदी का 50 भर जेबर दिए थे। दो वर्ष बीतने के बाद ससुराल वालो के द्वारा पांच लाख व बुलेट की मांग करते आ रहे हैं। विरोध करने पर घर से भगा दिया गया। इस क्रम में मेरे पति ने फोन से मुझे तीन तलाक दे दिया गया। इस बात को लेकर ग्रामीणों द्वारा पंचायती भी किया गया लेकिन उक्त लोगों ने पंचायती को मामने से इन्कार कर गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

हिंदी हिन्द...