बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हो पाने पर ससुरालियों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी गई। वर्तमान में मायके में रह रही पीड़िता ने घटना की शिकायत नगर थाने पर की। नगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की शादी अयोध्या जनपद के पुराकलन्दर थानाक्षेत्र के भदरसा गांव निवासी मोहम्मद जैद के साथ हुई है। आरोप है कि अयोध्या स्थित ससुराल में दहेज की मांग की गई। मायके पक्ष स्तर से डिमांड पूरी नहीं कर पाने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया और ससुरालियों ने मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मार देने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.