आगरा, फरवरी 7 -- न्यू आगरा क्षेत्र के वीर नगर न्यू आगरा निवासी प्रीति तितोरिया ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2024 में उत्तराखंड के रामनगर स्थित होटल में यमन कुमार निवासी सिग्नेचर होम्स राज नगर एक्सटेंशन नंद ग्राम गाजियाबाद के साथ हुई थी। विवाह में उसके परिवार ने करीब 12 लाख रुपये खर्चे थे। कार सहित अन्य उपहार भी दिए थे। ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये अतिरक्ति दहेज की मांग शुरू कर दी। प्रीति का आरोप है कि पति यमन कुमार, सास-ससुर और जेठ ने शादी के बाद उसका स्त्रीधन अपने पास रख लिया। मांग पूरी न होने पर मारपीट, गाली-गलौज और तलाक की धमकी दी। उसने यह भी बताया कि नौकरी लगने के बाद उसकी पूरी सेलरी देने...