सीवान, मई 16 -- दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा थाने में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन मठिया निवासी विक्रम पर्वत के पुत्र त्रिभुवन पर्वत में एफआईआर में कहा है कि मेरी लड़की रीमा की शादी 2022 में रामगढा निवासी रामविचार गिरी के पुत्र दिनेश गिरी के साथ हुई। शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा है। दहेज के लिए मेरी पुत्री के साथ मारपीट भी की जाती रही। एफआईआर में दिनेश गिरी, राम विचार गिरी, हीरामती देवी, रूबी देवी को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.