हापुड़, जनवरी 30 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटा। मांग पूरी न होने पर उसे पुत्री सहित घर से निकाल दिया। काफी समय से आरोपी शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते आ रहे है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह पांच फरवरी 2022 को मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सतवंत सिंह के साथ हुआ था। विवाह में करीब 25-26 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक यातनाएं दी जाने लगीं। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.