किशनगंज, जुलाई 3 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के समदा गांव की एक महिला ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने वालों का आरोप लगाते हुए बेटी को ससुराल से निकाल देने का भी आरोप लगाया है। मामला में मंगलवार को सदर थाना में पीड़ित विवाहिता महिला की मां ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला की मां के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार समदा की रहने वाली बेटी की शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व समदा गांव ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। लेकिन शादी के छह माह बाद से ही विवाहिता महिला को पति और ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों ने महिला से दहेज के रूप में दो लाख रुपए व एक बाइक की मांग की। महिला के मायके वालों की आर्थिक स्थिति वैसी नहीं थी की वे दहेज की रकम को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.