बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दहेज के लिए विवाहिता के उत्पीड़न व मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि ससुराल में उनका समस्त स्त्री धन भी ले लिया गया। वर्तमान में दुबौलिया थानाक्षेत्र स्थित मायके में रह रही पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दुबौलिया थानाक्षेत्र स्थित मायके में रह रही पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी 11 जून 2019 को छावनी थानाक्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज में पैसे की मांग की जाने लगी। डिमांड पूरी नहीं हो पाने पर ससुरालियों ने मारापीटा। साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया गया। साथ ही सारा स्त्रीधन भी ससुरालियों ने ले लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आध...