कौशाम्बी, जून 8 -- चरवा थाने के हिंगवाही मजरा सैयद सरांवा गांव में विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर छत से नीचे फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के बाद मायकेवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को घायल विवाहिता के पिता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संदीपन घाट थाने के पट्टी परवेजाबाद बड़ागांव निवासी आशाराम प्रजापति ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी छह महीने पहले चरवा थाने के हिंगवाही मजरा सैयद सरांवा गांव निवासी राममिलन पुत्र गजराज सिंह के साथ की थी। शादी में आशाराम ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची प्रियंका को पति समेत ससुरालीजन कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जानकारी मिलने के बाद आशाराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.