देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। संतकबीर नगर जनपद की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद महिला थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। शहर के पुरवा मेहड़ा के रहने वाले अजय कुमार वर्मा की बेटी शिवांगी वर्मा की शादी संतकबीर नगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाघनकर निवासी श्याम कुमार वर्मा के साथ 2021 में हुई थी। शिवांगी का आरोप है कि जब से वह अपने ससुराल गई, तभी से ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही 22 जुलाई 2025 को घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला थाने की पुलिस ने पति श्याम कुमार, ससुर उमेश वर्मा, सास रीत देवी, देवर अभिलेख वर्मा, ननद आरती, ममिया ससुर विजय वर्मा, रीना वर्मा, ननिया ससुर ओमप्रकाश वर्मा के विरुद्ध केस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.