गंगापार, दिसम्बर 6 -- कोरांव/लेड़ियारी, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता पल्लवी के सारे अरमान दस महीने में बिखर गए। पिता ने अपनी जिंदगीभर की कमाई खर्च कर दी बेटी के ससुराल वालों को खुश रखने में। मगर ससुरालीजनों पर दहेज का भूत ऐसा चढ़ा की पल्लवी अपनी शादी की सालगिरह भी नहीं मना पाई। दस महीने में ही ससुरालवालों ने उसे जानवरों की तरह पीटकर घर से निकाल दिया। आखिरकार पल्लवी ने पति समेत छह के खिलाफ खीरी थाने में एक केस दर्ज कराया है। लेड़ियारी बाजार के आनंद केसरवानी की शादी बीते 17 फरवरी को पल्लवी केसरवानी निवासिनी मेजा राम नगर से हुई। पिता ने ससुरालवालों को पांच लाख रुपए और गहने दिए। आरोप है कि पल्लवी विदा होकर ससुराल आई। कुछ दिन तो ठीक चला मगर उसके बाद पल्लवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पल्लवी से पांच लाख रुपए लाने की बात कही जाने लगी। पल्लवी ने अ...