नोएडा, फरवरी 17 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर 142 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 137 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी आगरा के रहने वाले प्रतीक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का उत्पीड़न किया जाने लगा और मारपीट करने लगे। कुछ दिनों पहले भी महिला को पति द्वारा बुरी तरह पीटा गया था। इसके बाद महिला ने तंग आकर मामले की शिकायत पुलिस की। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.