बुलंदशहर, मई 21 -- थाना क्षेत्र के साबितगढ़ में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी स्वर्गीय भूप सिंह की पुत्री दिव्या का विवाह तीन वर्ष पूर्व पहासू थाना क्षेत्र के गांव साबितगढ़ निवासी सत्यप्रकाश के पुत्र जीतेन्द्र के साथ हुआ था। उनके अनुसार उनके द्वारा दिए गए दहेज से दिव्या के ससुराल पक्ष के लोग प्रसन्न नहीं थे। वह उससे कार की मांग करते थे। उसके असमर्थता जताने पर आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था। यहां तक कि वे लोग उसके साथ मारपीट तक किया करते थे। कई बार ससुराल वालों को हमने पैसे भी दे दिए और समझाया भी। उन्होंने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की मृत्यु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.