महाराजगंज, जून 15 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल कस्बा निवासिनी एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए मारा-पीटा और उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता ने बताया है कि कोठीभार थानाक्षेत्र के सिसवा कस्बा निवासी एक युवक से एक साल पहले से उसकी नजदीकी थी। इस बीच बीते चार मार्च 2025 को एक मंदिर में दोनों ने शादी रचाया और वह अपने पति के साथ उसके घर गई। शादी के बाद उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे उत्पीड़ित करते रहे। ससुराल के लोग उसके मायके से दहेज मांगने के लिए उसके ऊपर मानसिक दबाव देते रहे। इस दौरान उसके ससुराल के लोगों ने उसे मारा पीटा और घर से निकाल दिया। उसके माता पिता गरीब हैं और दहेज देने में अक्षम हैं। एसओ अखिलेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.